नाबालिग युवती को दूसरे राज्य ले जाकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा
बिलासपुर: 6 अक्टूबर को एक युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर महाराष्ट्र ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस पूरे मामले में बिलासपुर पुलिस ने पुणे में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हिर्री थाना क्षेत्र की 16 साल की किशोरी घरेलु काम काज किया करती थी। बीते 6 अक्टूबर को काम करने के बाद वो दोबारा घर नही लौटी और अपने परिजनो को बिना बताए घर से लापता हो गई। इससे परेशान परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रिश्तेदार व परिचितों से जानकारी जुटाने पर उन्हें मालूम चला कि चकरभाठा क्षेत्र में चिचिरदा का रहने वाला युवक कन्हैया केंवट के साथ किशोरी का परिचय था, वो जब भी गाँव आता उससे मिलता था। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत परिजनो ने 7 अक्टूबर को थाने में दी।