कांग्रेस की रीति - नीति एवं विधायक चंदन कश्यप से प्रभावित होकर भाजपा के 15 कार्यकर्ता हुए कांग्रेस पार्टी ने शामिल
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा के ग्राम चपका के नदी पारा के ग्रामीणों से की मुलाकात विधायक चंदन कश्यप ने अपने स्थानीय दौरा के दौरान ग्राम चपका के नदी पारा पहुंचे और ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीण अपने बीच विधायक को पाके खुशी से झूम उठे ग्रामीणों ने कहा कि आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि हमारे पारा में हमसे मिलने नहीं आता था आप हमारे बीच आए यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है, इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से अपनी समस्या बताते हुए पारा में सड़क एवं रंगमंच की मांग की जिसे विधायक ने तत्काल मांग पूर्ण करने का आश्वासन दिया ।
विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि आप लोगों ने मुझे अपना विधायक बनाया है मैं क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहूंगा आपके माँगों को जल्द पूरा करने का विश्वास दिलाता हूं। इस कार्यक्रम के दौरान चपका के 15 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति नीति व स्थानीय विधायक चंदन कश्यप से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र जैन लिखेश्वर जोशी, त्रिलोचन कश्यप नरेंद्र पांडे, धीरेंद्र पांडे, खिलेश्वर जोशी, बल्ली ठाकुर, जोगीराम, नवल कश्यप,धीरेंद्र पांडे, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।