शराबी को नहीं मिली पीने को शराब... तो लगा दी अपने ही घर को आग
शराब के लिए पागल शराबी बेटे ने दीपावली के दिन अपने ही घर को आग लगा दी है। माँ पैसे देने से मना किया तो कर दिया कारनामा पीड़ित मां ने पड़ोसियों की सहायता से घर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार शिवघाट सरकंडा निवासी गीता बाई पति लखन लास्कर (55) पति की मौत के बाद रोजी मजदूरी कर अपना व बच्चों का भरण पोषण करती हैं। गुरुवार रात एक बजे गीता बाई का छोटा बेटा अमित लास्कर घर लौटा और अपनी मां से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मां रुपए न होने की बात कही तो शराबी बेटे ने मां के साथ गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगा। बेटे की बात बर्दाश्त नहीं हुई तो गीता बाई अपने कमरे में चली गई
थोड़ी देर बाद जब कमरे में धुंआ भरने लगा तो महिला अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा बिस्तर व सोफे में आग लगी हुई है। घर की हालत को देख गीता बाई ने बड़े बेटे अशोक व बहू मीना को बताया तो दोनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर किसी तरह आग को बुझाया। बेटे की काली करतूत से परेशान गीता बाई ने अपने बड़े बेटे अशोक व बहू मीना के साथ सरकंडा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।