पिथौरा : झगड़ा शांत करने गये व्यक्ति की कर दी जमकर पिटाई.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम बरतुंगा में झगड़ा शांत कराने गये व्यक्ति की कर दी जमकर पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लोचन पटेल ने पुलिस को बताया कि 06 नवम्बर 2021 के रात करीबन 08.00 बजे ग्राम कौहाकुड़ा के टीकम निषाद के साथ गांव बरतुंगा के छोटे नर्सरी डबरी के पास घुमने गये थे वहीं पर होरीलाल यादव उपस्थित था होरीलाल और टीकम निषाद के बीच पैसा लेने देन के बारे में वाद विवाद हो रहा था वह छुड़ाने के लिये गया कुछ देर बाद चंद्रशेखर यादव, नंदकिशोर पटेल आकर उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड से मारपीट करने लगे तथा चंद्रशेखर यादव द्वारा लकड़ी के डंडा से उसके दाहिने हाथ में मारा जिससे दाहिने हाथ में चोंट आया है मारपीट करते समय टीकम निषाद, मनोज यादव देखे एवं छुडाये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.