पिथौरा : काट पत्ती नामक जुआ खेलते 03 जुआरी गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस को 07 नवम्बर 2021 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम गोडबाहल तालाब के पास महुआ झाड के नीचे 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियान 01. नेमी चन्द बरिहा उम्र 30 वर्ष 02. सोनू बरिहा उम्र 22 वर्ष 03. मयाराम बरिहा उम्र 32 वर्ष सभी साकिनान गोडबाहल थाना पिथौरा जिला महासमुंद को घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिनके पास एवं फड से नगदी रकम 1280 रूपये, 52 पत्ती तास, एक नग सफेद रंग प्लास्टिक बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें