महासमुंद : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में हाथ मुक... - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मारपीट काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी में पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मारपीट काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

मोहन पाल ने पुलिस को बताया कि ग्राम बम्हनी में अपने पत्नि बच्चे एवं परिवार के साथ रहता हूं, ट्रांसपोर्ट का काम करता है । उसका घर ग्राम बम्हनी में बगस साहू के घर के पास है उसके गांव में 06 नवम्बर 2021 को मातर त्यौहार मना रहे थे जहां गांव वाले आरू साहू का छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था जिसको देखने के लिए वह अपने घर से रात्रि करीब 08.30 बजे खाना खाकर घर से निकल रहा था वह बगस साहू के घर के पास गुजर रहा था तभी अचानक पुरानी रंजीश को लेकर शिव साहू और उसके भाई परमेशवर, कुबेर तथा इनके पिता बगस साहू सभी लोग हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मां बहन की अश्लील गाली देते हुए बोले कि उन लोगो को हमेशा परेशान करते हो आज तुम्हे जान से मारेंगें बोलकर शिव साहू ने लाठी से उसके सिर में मारकर चोंट पहुंचाया है उसके पिता और भाई लोग हाथ मुक्के से चेहरा एवं बदन में मारपीट कर चोंट पहुंचाया है। तब अपने घरवालों को आवाज दिया तब उसका बड़े पिताजी कृष्ण कुमार पाल बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मारपीट कर चोंट पहुंचाया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि उर्मिला साहू ने पुलिस को बतायी कि ग्राम बम्हनी में अपने पति बच्चो के साथ रहती है। 06 नवम्बर 2021 को गाँव मं मातर त्यौहार था जिसमें गांव के लोग आरू साहू का छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाये थे। वह रात्रि करीब 08.30 बजे घर के सभी सदस्यों को खाना पीना देकर वह अपने बरामदे में खड़ी थी तभी पड़ोस का मोहन पाल उर्फ लल्लु पाल शराब के नशे में जबरन हमारे घर में घुंसकर उसे बाल पकड़कर मां बहन की अनाप सनाप गाली देते हुए पुरानी रंजीश की वजह से उसे पटककर मारा लल्लु पाल अपने हाथ में लोहे का राड रखा था, लल्लु पाल द्वारा उसे मारपीट करते देख उसके लड़का शिव साहू, पारेश्वर साहू तथा पति बगस साहू तीनो बीच बचाव करने आये तब उन्हे भी लल्लु पाल द्वारा राड से मारपीट कर रहा था हो हल्ला सुनकर मोहन उर्फ लल्लु पाल के बडे़ पापा कृष्ण कुमार पाल, उसका लड़का गुनाराम पाल तथा मोहन यादव वगैरह आये थे जो इन्होने भी हाथ थप्पड़ से एवं लाठी डंडा से उसे तथा उसके दोनो लड़के एवं पति को सिर हाथ, पैर, बदन में मारपीट कर चोंट पहुंचाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें