सांकरा : ठेला में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 07 नवम्बर 2021 को मुखबीर की सूचना मिली कि सान टेमरी चौक ठेला में रोड किनारे एक आदमी शराब पीने वालों को सामान मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये साधन उपलब्ध कराने वाला मिला जिसका नाम पूछने पर अपना नाम कमलेश यादव उम्र 27 साल साकिन टेमरी थाना सांकरा का रहने वाला बताया उसके पास से 06 नग खाली पानी पाउच, 04 नग डिस्पोजल गिलास, 04 नग खाली झिल्ली को गवाहों के सामने जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें