सरायपाली : ग्राहक बनकर मोबाइल दुकान में घुसे और कर लिये 51 हजार की चोरी.
सरायपाली थाना अंतर्गत जयस्तंभ चौक से ग्राहक बनकर मोबाइल दुकान में घुसे और कर लिये 51 हजार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
करन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं0 06 जयस्तंभ चौक सरायपाली में रहता है । मकान के नीचे में ही उसका स्वंय का राजा मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान है जिसका संचालन करता है. प्रतिदिन की भांति 06 नवम्बर 2021 के सुबह 08.00 बजे दुकान खोलकर बैठा था दोपहर करीबन 02.15 बजे उसके दुकान में एक मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर मोबाइल खरीदने आये और मोबाइल दिखाने को बोले मोबाइल पसंद कर ONE PLUS NORD 2 किमती 33,500 रू0 व VIVO - Y 33S कीमती 17,500 को पसंद कर बिल बनवाने लगा उसी बीच सेमसंग एवं रियलमी मोबाइल दिखाओ कहकर बोलने पर उसके द्वारा सेमसंग एवं रियलमी का मोबाइल दिखाने के लिये पीछे मुडा तो वे दोनो अज्ञात लडके दो नग मोबाइल VIVO -Y 33S एवं ONE PLUS NORD 2 कंपनी का बिल सहित जुमला कीमती करीबन 51,000 रू0 मुल्य को चोरी कर काला कलर के मोटर सायकल से पश्चिम दिशा की ओर भाग गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.