खल्लारी : फर्सी पत्थर को पटकने से मना करने पर डण्डा से हमला.
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कमरौद फर्सी पत्थर को पटकने से मना करने पर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जोगाराम साहू ने पुलिस को बताया कि 06 नवम्बर 2021 को शाम करीबन 06/00 बजे वह बैल गाडी से फर्सी पत्थर लेकर उसके घर सामने पहुंचा था उसी समय उसके गांव का मिंटु पटेल वहां आकर फर्सी पत्थर को बैलगाडी से निकालकर पटकने लगा जिसको उसके द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली देते हुये घर चला गया। तब वह अपनी दोनो लडकी भेनीका साहू एवं चन्द्रीका साहू के साथ फर्सी को घर के अन्दर ले जा रहे थे। उसी समय मिंटु पटेल हाथ में डण्डा लेकर आया और डण्डा से उसके सिर में मारा जिसको वह अपने बायें हाथ से रोका जिससे उसके बायें हाथ में चोंट आया है। घटना को उसकी बेटी भेनीका साहू, चन्द्रीका साहू व गांव का बलर सतनामी एवं वेदराम पटेल देखे एवं बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.