पटेवा : घर परछी में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 08 नवम्बर 21 को आरोपी नरसिंग खड़ीया उम्र 45 साल साकिन- तेलीबांधा थाना पटेवा द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर अपने घर परछी में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला । आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी 180 एमएल वाली, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया।
इसी तरह पटेवा पुलिस को 08 नवम्बर 21 को टोपसिंह साहू उम्र 33 साल साकिन- कोलपदर थाना पटेवा आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर अपने घर परछी में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. टोपसिंग साहू के कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी 180 एमएल वाली, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।