महासमुंद : तुम कौन होते हो मुझसे हिसाब करने वाला कहकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा में तुम कौन होते हो मुझसे हिसाब करने वाला कहकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
उषा चंद्राकर ने पुलिस को बतायी कि 05 नवम्बर 2021 को अपने पुरे परिवार के साथ त्यौहार मनाने ससुराल ग्राम खैरा आई थी कि उसके खेत जमीन को विगत 15 साल से देवर सुरेन्द्र चंद्राकर पुरा बोते खाते आ रहे है, जिस संबंध में 07 नवम्बर 21 को करीबन 10.00 बजे परिवार के साथ बैठे थे और देवर सुरेन्द्र कुमार चंद्राकर को बोले हमारे पुरे जमीन को बोते खाते आ रहे हो कुछ नही दिये हो, हिसाब कर दो कहने पर इतने में देवर उत्तेजित होकर तुम कौन होते हो मुझसे हिसाब करने वाला कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार करते उसके बाल को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट करते घसीटते लगा जिसे उसके बहु नुतन चंद्राकर बीच बचाव करने आई तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया, उसी समय सुरेन्द्र का लड़का रोशन चंद्राकर आया और वो भी बहु का बाल पकड़कर घसींट रहा था। उसी समय अनुराग चंद्राकर तथा नटवर गिरी बीच बचाव कर छुड़ाये है तथा उसके पुत्र शशांक कुमार चंद्राकर को भी जान से मारने की धमकी देते हुए घर अंदर चला गया। मारपीट करने से उसके सिर के पीछे में चोंट तथा हाथ, पैर, पीठ में दर्द हो रहा है। उसके बहु नुतन की हाथ में चोंट एवं सिर में दर्द हो रही है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.