तुमगाँव : पूर्व में हुये विवाद को लेकर पडोसी से गाली गलौज कर... - CG Sandesh

तुमगाँव : पूर्व में हुये विवाद को लेकर पडोसी से गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कांपा में पूर्व में हुये विवाद को लेकर पडोसी से गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शचि दुबे ने पुलिस को बतायी कि 06 नवम्बर 21 के शाम 6.00 बजे घर के बाहर गली में बच्चे फटाका जला रहे थे फटाका जलाने के नाम पर पड़ोस के हीरा साहू से उसकी बेटी रुचि का विवाद हो गया और हीरा गाली गलौच करने लगी, तब उसकी बेटी रुचि उसे घर आकर बतायी तब वह बाहर निकली और गाली गलौच क्यो कर रहे हो कहकर गाली देने से मना की उसके पति सुरेन्द दुबे गली की ओर से आये जिन्हे उसकी बेटी रूचि ने घटना को बताई तब उसके पति सुरेन्द्र दुबे कौन मेरी बेटी को गाली दे रहा है बोले तब पास ही खड़े सरपंच गजानंद साहू तुम गाली दे रहे हो कहकर उसके पति से विवाद करने लगा और तुम्हें देख लुंगा बोला बस्ती वाले दोनो को शांत कराकर घर भेज दिये । करीब 08.00 बजे वे लोग घर में खाना खा रहे थे उसके पति घर में नही थे कि जोर-जोर से दरवाजा को पीटकर निकल बाम्हन कहकर चिल्ला रहे थे तब वह दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो देखी गजानंद साहू, गणेश साहू एवं अन्य लोग निकाल बाम्हन को कहकर बोलने लगे फिर उसे धक्का देकर गजानंद साहू और गणेश साहू घर अंदर घुस गए और घर में उसके पति को गाली देते हुए ढूढ़ने लगे जब उसके पति नही मिले तो घर से बाहर निकल गए विवाद को देखकर पास के किराना दुकान के चुनेश दुबे जो सारी घटना को देख रहे थे वे आकर उन लोगो को समझा रहे थे कि उनकी बात नही सुनकर गजानंद, गणेश दोनों चुनेश दुबे को हाथ मुक्का से मारपीट किए है । घटना के समय उसकी बेटी रूचि एवं कल्याणी दुबे उपस्थित थे । प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर से अपराध धारा 294,323,452,34 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें