पिथौरा : तीन लोगो ने मिलकर की एक व्यक्ति की पिटाई. - CG Sandesh

पिथौरा : तीन लोगो ने मिलकर की एक व्यक्ति की पिटाई.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम बरतुंगा में तीन लोगो ने मिलकर की एक व्यक्ति की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चन्द्रशेखर यादव ने पुलिस को बताया कि विगत 06 नवम्बर 2021 रात 08 बजे बजे छोटे नर्सरी डबरी के पास वह और उसके साथीगण घुम रहे थे कि सामने आकर लोचन पटेल, भुवनेश्वर ध्रुव पिता ग्राम बरतंगा एवं टिकम निषाद ग्राम कौहाकुडा ने उससे जबरदस्ती गाली गलौच करने लगे व मना करने पर हाथ ड़डे से मारपीट करने लगे जिससे उन्हें अंदरूनी चोट आयी व जान से मारने की धमकी दी थी । आगामी दिनों में हम तुम लोगों को जान से मार देंगे व जा जो करना है कर लो । हम सभी जाकर तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी लिखवायेंगे । यह कि भुनेश्वर ध्रुव, लोचन पटेल ने उन पर SC-ST की फर्जी धारा लगवाने की भी धमकी दी है। आवेदन पर अपराध धारा 294,323,506,34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है.


अन्य सम्बंधित खबरें