पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी डायल-112 की टक्कर से बाइक सवार की मौत,... - CG Sandesh

पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी डायल-112 की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी डायल-112 की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन 50 लाख रुपए और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के साथ ही अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। बातचीत चल रही है। इस बीच आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भजनडीपा निवासी विमल दास महंत (38) ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर था। वह सोमवार रात अपने साथी विद्याधर के साथ किसी काम से स्टेशन गया था। दोनों वहां से रात करीब 9.30 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतरा रोड चौकी के पास डायल-112 की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विमल और विद्याधर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान विमल की मौत हो गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें