महासमुंद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, मा... - CG Sandesh

महासमुंद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेन्द्र चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 08 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को रात्रि 08.00 बजे अपने घर में टी0 व्ही0 देख रहा था, उसी समय लोकेश चंद्राकर, शशांक चंद्राकर, उषा चंद्राकर व प्रीति चंद्राकर उसके घर के हाल में धुसा और डण्डे, हाथ व लात उसे बिस्तर से गिराकर ये सभी उसके लड़के व पत्नि के साथ भी मारपीट किये। लोकेश चंद्राकर ने उसे उसके आंख पर जोरो से मुक्के मारा, उषा चंद्राकर ने उसके सिर डण्डे से वार किया, शशांक चंद्राकर व उसकी पत्नि प्रति चंद्राकर दोनो ने उसे हाल से घसीटकर आंगन तक खींचकर लाये, ये सभी लोगों अपने अपने ढंग से उस पर वार किये. इन लोगों के हमले से उसके राईट साईड की आंख पर गंभीर चोट आया, और तुरन्त स्वेलिंग हो गया आंख बंद हो गया, और राड की वार से उसके सिर पर गंभीर चोट आया और सिर पर स्वेलिंग हो गया उसके लेप्ट हेण्ड पर नाखून से नोचने के कारण त्वचा में ब्लड निकलना शुरू हो गया। उषा चंद्राकर द्वारा जब भी भिलाई से खैरा आती है तो सारे परिवार के सदस्यो को मानसिक रूप से टार्चर करती है। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य इनके हरकतो से मानसिक रूप से परेशान रहते है और इसी प्रकार इनकी इन्ही हरकतो से परेशान होकर इनके छोटे भाई संतोष चंद्राकर की पत्नि इनके हरकाते से परेशान होकर 15 वर्ष पहले मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली थी जिसके उक्त महिला आरोपी थी. इनके ज्येष्ठ पुत्र शशांक चंद्राकर द्वारा जो कि शादी शुदा हे और दो बच्चे का बाप भी है काम धाम कुछ करता भी नही है. आये दिन बड़े भैया खिलावन चंद्राकर( अपने पापा) से पैसे के लिए मारपीट करते रहता है और कई बार गंभीर जख्म भी पहुंचा चुका है, और शशांक चंद्राकर अपनी दादी, उसकी मां हेमबाई चंद्राकर से एक वर्ष पूर्व मारपीट किया, जिससे कि उसकी मां हेमबाई की हाथ टूट गया था चूंकि पारिवारिक सदस्य होने के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराये. इन लोगो के द्वारा मारपीट करने की पूर्व नियोजित कार्यक्रम बनाकर भिलाई (दुर्ग) से इन चार लोग के अतिरिक्त और चार पांच लोग आये थे जिन्होने उसके घर बाहर के अन्य सदस्यो( बच्चे-पत्नी) से हाथापाई व मारपीट किया और स्थिति को देखते हुए मारपीट करने के पश्चात वे लोग घटना स्थल से फरार हो गये एक दो लोगों को सकल से पहचान लूंगा बाहरी होने के कारण नाम नही जान सकता, इनके उक्त कृत्य से उसके समस्त परिवार के सदस्य भयभीत एवं सहमे हुये व कभी भी उन्हें आकर जान से मार सकते है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें