सरायपाली : जोगनीपाली से 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : जोगनीपाली से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस को 09 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नीले काला रंग के हीरो होण्डा मोटर सायकल में अवैध शराब बिक्री हेतु तोरेसिंहा की ओर से जोगनीपाली की ओर आ रहे कि सूचना पर जोगनीपाली चौक पहुंचकर आरोपी डोलामणी साहू पिता सुभाष साहू उम्र 25 साल सा0 कसडोल चौकी बलौदा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 10 लीटर वाली सफेद रंग के जरिकेन में 10 लीटर महुआ शराब भरा हुआ कीमती 2,000 रूपये एवं एक नीले काले रंग का हीरो होण्डा सीडी डिलक्स CG 04 CY 3934 कीमती 20,000 रू0 जुमला कीमती 22,000 रू0 को गवाहों के समक्ष जप्त किया।

सांकरा : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस को 09 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सुचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम सावित्रीपुर ननकुसिया डीपा के बीच रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध शराब रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया एक व्यक्ति को अवैध शराब रखे हुए रंगे हाथ पकडा उसे पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत कुमार रात्रे पिता जयराम रात्रे उम्र 19 वर्ष साकिन सावित्रीपुर ननकुसिया डीपा थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया जिसके कब्जे से दो सफेद रंग की 5,5, लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुयी महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीयों का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया ।


अन्य सम्बंधित खबरें