तेन्दूकोना : घर के पीछे लोगो को बिठा कर शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
थाना तेन्दूकोना चौकी बुन्देली से 09 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम छिन्दौली बंधिया पारा मे पुनारद सेन अपने घर के पीछे लोगो को बिठा कर शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान संदेही पुनारद सेन के घर के पीछे पहुंचा जहां एक व्यक्ति दो लोगो को बिठा कर शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास एवं पोपट नमकीन देते दिखा जिसे दौड़ा कर पकड़ने के दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने के लिये सुविधा देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पुनारद सेन पिता हीरा लाल सेन उम्र 25 वर्ष निवासी छिन्दौली का होना बताया. जिसके पेश करने पर एक पानी बाटल मे भरी करीबन 00ML देशी महुआ शराब,02 नग डिस्पोजल गिलास 02 पेकेट पोपट नमकीन जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।