सिंघोड़ा : पानी भरकर घर लौट रही लडकी से तीन लोगो ने की मारपीट... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : पानी भरकर घर लौट रही लडकी से तीन लोगो ने की मारपीट.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बोईरमाल में पानी भरकर घर लौट रही लडकी से तीन लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तेजकुमार लोहा ने पुलिस को बताया कि 09 नवम्बर 2021 को लगभग 04:00 बजे शाम को उसकी पुत्री बासमती लोहा उसके घर के सामने बनी पानी टंकी में पानी भरने गयी थी जो पानी भरकर वापस घर आ रही थी कि उसी समय उसके मोहल्ले के अहिल्या बाई बाघ, प्रिती बाघ एवं दिप्ती बाघ के द्वारा पुरानी रंजीश व दुश्मनी को लेकर उसकी पुत्री को अश्लील गाली गलौच कर आज तुझे जान से मार देंगे कहकर तीनो एक साथ मिल कर हाथ मुक्का से उसकी पुत्री को मारपीट किये हैं। मारपीट करने से उसकी पुत्री के दोनो पैर, छाती एवं चेहरे पर अंदरूनी चोट आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें