बागबाहरा : तेज रफ़्तार बाइक के ठोकर से स्कूटी सवार को लगी गंभ... - CG Sandesh

बागबाहरा : तेज रफ़्तार बाइक के ठोकर से स्कूटी सवार को लगी गंभीर चोट, ईलाज के दौरान मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक झगरू मांझी धनीराम के साथ 03 फरवरी 2020 के शाम 05/00 बजे स्कूटी से भानपुर से सिलाबडेरा जा रहे थे स्कूटी को मृतक झगरू मांझी चला रहा था पिथौरा चौक के मोड के पास पहुचे थे उसी समय सामने तरफ से आ रही मो0सा0 के चालक भीम सिंह दीवान साकिन डोकरपाली थाना तेन्दुकोना अपने मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक की सिर, आंख, कान एवं पैर में चोट लगी थी जिसकी ईलाज के दौरान DKS अस्पताल रायपुर में 11 फरवरी 2020 को मौत हो गया। उक्त कथन की पुष्टि गवाहों खाने कमाने चले जाने के कारण नही हो पाया था 10 नवम्बर 2021 को गवाहों के मिलने पर उक्त कथन की पुष्टि किया गया.

मर्ग की संम्पूर्ण जांच पर अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने पर मो0सा0 चालक भीम सिंह दीवान साकिन डोकरपाली के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें