क्या आपके पास भी है क्रेडिट कार्ड, जानें क्रेडिट कार्ड के क्या है फायदे और कैसे करें उपयोग
आज के समय में ऑनलाइन खरीददारी अत्यधिक बढ़ रही है. हर दूसरा व्यक्ति आजकल गूगल पे, फोन पे, क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड एवं अन्य माध्यम से पेमेंट करने की इच्छा जताता है. इसके साथ साथ ऑनलाइन खरीददारी में अगर हमारे पास क्रेडिट कार्ड हो तो हमें खरीददारी पर छूट मिल जाती है. आइए जानते हैं क्या होता है क्रेडिट कार्ड और इसकी पूरी जानकारी
क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड होता है जिससे लोग बिना पैसों के सामान खरीद सकते है. क्रेडिट कार्ड से इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड प्लास्टिक के बने होते है. ये किसी एक एकाउंट से लिंक होते है. क्रेडिट का मतलब होता है उधार, इसमें बैंक आपको एडवांस में पैसे उधार देती है और बाद में उन पैसों पर ब्याज लगाकर आपसे वापस लेती है. मतलब आपके पास पैसे नहीं है और आप कोई भी सामान खरीदना चाहते हैं, तो आप कार्ड का इस्तेमाल कर सामान आसानी से खरीद सकते है. क्रेडिट कार्ड कई तरह के होते है और हर कार्ड की खरीददारी की सीमा तय होती हैं. इस सीमा तक आप खरीददारी कर सकते हैं.
जब बैंक आपको पैसे उधार देते है तो आपको बैंक्स को उन पैसों का भुगतान 60 दिनों के बाद करना होता है. अगर आप ये भुगतान नहीं करते है, तो उन पैसों पर लगातार ब्याज लगता रहता है और यह रकम बढ़ती जाती है. इसके माध्यम से आप शॉपिंग, मनी ट्रांसफर इत्यादि आसानी से कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड्स का उपयोग आप केवल अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कर सकते हैं. क्योंकि क्रेडिट कार्ड से की गई खरीददारी का भुगतान बैंक करती है.
अलग – अलग नियम और खर्च सीमा के अलग - अलग कार्ड
गोल्ड क्रेडिट कार्ड – यह एक यूनिक सिक्योर क्रेडिट कार्ड होता है, जो हर जगह मान्य होता है. इसकी लिमिट भी बहुत ज्यादा होती है. इसका इस्तेमाल आप उस जगह पर भी कर सकते है जहां आपसे वीज़ा कार्ड या मास्टर कार्ड कराया जाता है.
गोल्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए होते है जिनकी इनकम बहुत ज्यादा होती है. गोल्ड क्रेडिट कार्ड रखने वाले व्यक्ति को प्रतिष्ठित व्यक्ति माना जाता है. इस तरह के कार्ड्स का वार्षिक शुल्क साधारण कार्ड्स से ज्यादा होती हैं. इस तरह के कार्ड्स को ज्यादातर बडे बडे बिजनेसमैन इस्तेमाल करते हैं.
अगर किसी व्यक्ति के पास गोल्ड क्रेडिट कार्ड होता है तो उसे एक और क्रेडिट कार्ड दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल उसके परिवार का कोई भी सदस्य कर सकता है. इस तरह के कार्ड्स पर बहुत सी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जैसे ट्रैवलिंग, इंश्योरेंस, कैश बैक, इत्यादि.
प्लेटिनम या टाइटेनियम कार्ड - इस तरह के कार्ड्स बहुत ज्यादा प्रतिष्ठित और फायदेमंद होते है. ये किसी भी नजरिए से गोल्ड क्रेडिट कार्ड से कम नहीं होते है, जैसे प्लैटिनम रिंग्स की कीमत गोल्ड रिंग्स से ज्यादा होती है. उसी प्रकार से कार्ड्स की भी होती है.
जब आप प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड की तुलना साधारण कार्ड्स से करोगे तो ये बहुत ज्यादा फायदे देते हैं. इस तरह के कार्ड्स की लिमिट्स साधारण कार्ड्स से बहुत ज्यादा होती है. इस तरह के कार्ड्स से आप अनलिमिटेड खर्च कर सकते है. इस तरह के कार्डहोल्डर्स को कई तरीके के ऑफर्स मिलते हैं, जैसे ट्रैवलिंग, होटल्स, एंटरटेनमेंट ऑफर्स इत्यादि.
अगर आपका प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाता है या फिर कहीं खो जाता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस तरह के कार्ड्स में काफी अच्छी सिक्योरिटी होती है,अगर खो भी जाए तो आपको तुरंत बैंक में या जिस कंपनी का क्रेडिट कार्ड हो वहां कॉल कर उसे आसानी से ब्लॉक करा सकते हैं. इस तरह के कार्ड धारकों को हर साल कोई वर्षिक शुल्क नहीं देना होता है.
सिल्वर क्रेडिट कार्ड– यह एक ऐसा कार्ड होता है जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से ले सकता है, अगर आप कहीं पर जॉब करते है तो बैंक्स या कोई और कंपनी इस तरह के कार्ड्स को आपको आसानी से देने को तैयार हो जाती हैं, क्योंकि इसकी मेंबरशिप शुल्क बहुत कम या फिर जीरो होती है. इस तरह के कार्ड्स को लेने के लिए ये भी जरूरी नहीं कि आपकी सैलरी बहुत ज्यादा हो इसलिए इस तरह के कार्ड्स आजकल बहुत से लोगों के पास होते है. इस तरह के कार्ड्स की लिमिट को ना तो बहुत ज्यादा रखा जाता है और ना ही बहुत कम रखा जाता है.