महासमुन्द : घर का ताला तोड़कर 35 हजार का सामान उड़ा ले गये चोर... - CG Sandesh

महासमुन्द : घर का ताला तोड़कर 35 हजार का सामान उड़ा ले गये चोर.

महासमुन्द थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर का ताला तोड़कर 35 हजार का सामान उड़ा ले गये चोर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुष्पा तारक ने पुलिस को बतायी कि जिला अस्पताल महासमुन्द में स्टॉफ नर्स के पद पर पदस्थ है । यह है कि 06 नवम्बर 2021 को प्रात: 11.00 बजे भाई दुज के त्यौहार पर ग्राम खोला अभनपुर अपने बच्चों के साथ गयी हुई थी। 08 नवम्बर 2021 को अपने घर वापस आकर देखी तो पाई की मकान का सामने का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह पीछे के दरवाजे की ओर गयी जो दरवाजा खूला हुआ था जहां से अंदर जाकर देखी की हॉल के आलमारी का ताला टूटा हुआ है उससे बाहर बिखरा पडा था बाद में वह अपने कमरे में जाकर देखी कि उसके कमरे के आलमारी का लॉक टूटा हुआ था आलमारी खुली हुई थी आलमारी में रखे सोने के 02 जोडी कान का झुमका, 01 सोने का गले का मंगलसूत्र, 01 सोने का अंगूठी, चांदी का 03 जोडी पायल एवं चांदी की सिक्का, 01 नग चांदी का कटोरी चम्मच पुरानी इस्तेमाली तथा नगदी रकम 10000 रूपये कुल जुमला किमती तकरीबन 35000 रूपये को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें