सरायपाली : दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी.
सरायपाली थाना अंतर्गत पुरानी मण्डी काम्पलेक्स में दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नरेन्द्र बग्गा ने पुलिस को बताया कि पुरानी मण्डी काम्पलेक्स सरायपाली में उसका बग्गा एग शाप के नाम से दुकान है. 16 अक्टूबर 2021 की बात है रात्रि करीब 08.30 बजे उसे उसके बेटे अरविंद बग्गा ने फोन करके बताया कि वह रात 08.00 बजे दुकान बंद करके मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स CG 06 G 9934 को दुकान के बाहर लाक करके दोस्तो के साथ घुमने निकल गया था करीब आधे घंटे बाद वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहां पर नही थी आसपास पता करने पर कहीं पता नहीं चला सूचना मिलने पर वह और उसका पुत्र मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स CG 06 G 9934 को आस पास तलाश किये कही पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर मेरी पुरानी इस्तेमाली मेहरून कलर कि मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 06 G 9934 कीमती करीबन 30,000 रू0को रात्रि 08.30 बजे चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.