सरायपाली : पुराने पानी संबंधी विवाद को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर पहुंचाया चोंट.
सरायपाली थाना अंतर्गत डीपापारा केदुंवा में पुराने पानी संबंधी विवाद को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
तरूण राणा ने पुलिस को बताया कि 05 नवम्बर 2021 को सुबह लगभग 10.00 बजे वह अपने दोस्त अजय कोन्द के साथ डीपापारा केदुंवा में ही रोड किनारे बैठा था कि रघुवीर राणा और उसका पिता भगवतीया राणा उसके पास पहुंचकर पुराने पानी संबंधी विवाद को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर रघुवीर ने अपने हाथ में पकडे डण्डा से उसे मारपीट किया और भागवतीया हाथ मुक्का से उसे मारपीट किया जिससे उसके बांये हाथ में चोट आने से उसने बरगढ में जाकर ईलाज करवाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें