तेंदुकोना : उधारी पैसों के लेनदेन को लेकर की मारपीट, मौत
तेंदुकोना थाना अंतर्गत उधारी पैसो के लेन देन की बात को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट कर गंभीर रूप से चोट पहुँचाया गया जिससे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
प्राप्त जानकरी के अनुसार 5 नवंबर को शाम करीब 4 बजे को आरोपीगण हेमलाल निषाद पिता पुनम निषाद उम्र 25 साल एवं धनेश्वर निषाद पिता पुनम निषाद उम्र 32 साल निवासी शिकारी पाली के द्वारा एकराय होकर उधारी पैसो के लेन देन की बात को लेकर मृतक अर्जुन साहू एवं उसके पुत्र को उनके घर के सामने गली में अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाया.
जिससे मृतक अर्जुन साहू का ईलाज के दौरान फौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग क्र- 37/21 पर से अपराध धारा 302 भादवि. का घटीत होना पाये जाने से गंभीर भादवि अपराध हत्या 302 सहित 294, 323, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें