महासमुंद : बोलेरो वाहन के ठोकर से बाइक सवार को लगी गंभीर चोट... - CG Sandesh

महासमुंद : बोलेरो वाहन के ठोकर से बाइक सवार को लगी गंभीर चोट.

महासमुंद थाना अंतर्गत परसदा राईस मिल के पास बोलेरो वाहन के ठोकर से बाइक सवार को लगी गंभीर चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राजेश कुर्रे ने पुलिस को बताया कि पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में पदस्थ है. 09 नवम्बर 2021 को दोपहर 02 बजे उसकी पत्नी के फोन से काल आया कि जिसमें बताये की परसदा गांव के पास बोलेरो गाडी से एक्सीडेन्ट हो गया है। हमे ईलाज हेतु अकाल पुरख हास्पिटल महासमुन्द में लाकर ईलाज करा रहे है, कि बात सुनकर तत्काल वह अपने मोटर सायकल से महासमुन्द उक्त हास्पिटल पहुंच कर पत्नी से मिला जिन्होने उसे बताये कि भतीजा मनीष ढीढी के साथ मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस क्र CG 04 CU 8047 में बच्ची को लेकर ईलाज कराने ग्राम भोरिंग से महासमुन्द आ रहे थे कि परसदा राईस मिल के पास पहुचे थे तभी महासमुन्द की ओर से एक बोलेरो वाहन क्र0 CG 04 HD 4802 का चालक वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया जिसमें उसका पैर बोलेरो वाहन क्र0 CG04 HD 4802 के बोनट में फस गया था जिसे वाहन चालक एवं राहगीरों द्वारा निकाला गया। उक्त् बोलेरो वाहन के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से उसके दोनो जांघ में चोट आई है एवं उसके भतीजा मनीष ढीढी को भी चोटें आई है बताई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें