सरायपाली : होटल में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने... - CG Sandesh

सरायपाली : होटल में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 11 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम काशीपाली का गिरधारी थोडिया अपने होटल में लोगो को शराब पीने की अवैध साधन शराब,पानी पाउच,गिलास,चखना उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 280 ml देशी प्लेन शराब एवं 10 नग डिस्पोजल एवं पानी पाऊच एवं भुजिया सेव किमती 220 रू. को जप्त किया गया.

इसी तरह सरायपाली पुलिस को 11 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम काशीपाली का गुरूवारा चौहान अपने ठेला में लोगो को शराब पीने की अवैध साधन शराब,पानी पाउच,गिलास,चखना उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 230 ml देशी प्लेन शराब एवं 10 नग डिस्पोजल एवं पानी पाऊच किमती 160 रू. को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें