तुमगाँव : होटल में चाय पीने गये व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ओवरब्रीज के पास होटल में चाय पीने गये व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
विनोद चौहान ने पुलिस को बताया कि 10 नवम्बर 2021 को अपने सोल्ड मोटर सायकल बजाज प्लेटिना 100 से अपने दोस्त घनश्याम पटेल के साथ अपने गांव से व्यक्तिगत कार्य से रायपुर गया था, कि वापस अपने गांव आते समय शाम करीबन 05 बजे भूरी होटल ओवरब्रीज तुमगांव में वह अपनी सोल्ड मोटर सायकल को रोड किनारे खड़ी कर अपने दोस्त के साथ चाय पीने चला गया, मोटर सायकल की चाबी उसके पास था, 10-15 मिनट बाद वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल रोड पर नहीं थी आस पास पता किया पता नहीं चला उसका सोल्ड मोटर सायकल बजाज प्लेटिना 100, कीमती 60,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.