नारायणपुर विधायक और बस्तर सांसद ने यादव समाज भवन के लिए 10.ल... - CG Sandesh

नारायणपुर विधायक और बस्तर सांसद ने यादव समाज भवन के लिए 10.लाख रुपए देने की घोषण की

नारायणपुर में आज यादव समाज के द्वारा गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर्व मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि की रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल हुए इस कार्यकर्म के दौरान यादव समाज भवन का लोकार्पण किया साथ ही भवन के लिए 5-5 लाख रुपए और टेंट सामग्री के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषण की साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 10 समान पत्र प्रदान किया गया।


विधायक  चंदन कश्यप जी ने संबोधित करते हुए कहा की यादव समाज एक ऐसा समाज है जो किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए तत्पर रहता चाहिए ओ शिक्षा के क्षेत्र हो या स्वस्थ या किसी भी क्षेत्र में तत्पर रहते हैं और यादव समाज के लोग भले गरीब परिवार से आते है लिकन दिल से बहुत अमीर होते हैं.

इसी दौरान सांसद ने भी संबोधित करते हुए कहा की यादव समाज एक ऐसा समाज है जो गौ सेवा के लिए जाना जाता है गांवों में आज भी यादव समाज का महत्वपूर्ण स्थान है यादव सामाज निरंतर जन सेवा और पारंपरिक त्यौहारों में सदैव आगे रहता है।


इस दौरान प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम,पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी,ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष सुनिता मांझी,उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल जनपद अध्यक्ष पंडी वड्डे ,सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, प्रदेस सचिव बोधन देवांगन, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी विधायक प्रतिनिधि जय वट्टी उमेश कर्मा विजय सलाम धर्मा पाढ़ी मोती उसेण्डी व समस्त पदाधिकारीगढ़ कार्यकर्तागढ़ व यादव समाज के सभी उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें