हंसी-मजाक में लड़की पर किया कमेंट्स तो लात घुसों से मारपीट कर... - CG Sandesh

हंसी-मजाक में लड़की पर किया कमेंट्स तो लात घुसों से मारपीट कर उतारा मौत के घाट

रायगढ़: खरसिया के पामगढ़ में हंसी मजाक दौरान उपजे विवाद में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। तीनों आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10 नवम्बर को थाना खरसिया के ग्राम पामगढ़ में हंसी मजाक के बीच गांव में रहने वाले महादेव पटैल (48 वर्ष) की बात गौरीशंकर पटैल को इतनी बुरी लगी कि उसने अपने दो साथियों के साथ महादेव पटैल को लात घुसों से मारपीट कर उसकी जान ले लिये। इसके बाद पुलिस ने ग्राम पामगढ़ पहुचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाना लाया गया है। आरोपियों द्वारा अपराध कबूल किया गया है। जिन्हें रिमांड पर भेजा जावेगा।

‌पुलिस ने बताया कि मृतक महादेव पटैल दोपहर करीब 03-30 बजे गांव के प्रेम चौक की ओर घूमने गया था, गांव के गौरी शंकर पटैल के घर के पास गौरी शंकर पटैल अपने साथी सुमन पटैल व भूषण पटैल के साथ खडा था। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी महादेव पटैल हंसी मजाक में गौरी शंकर पटैल के परिवार की लडकी पर टीका-टिप्पणी (कमेंट्स) किया, जिससे गौरीशंकर पटैल नाराज हो गया और महादेव पटैल से झगड़ा विवाद करने लगा। इतने में वहां मौजूद गौरी शंकर पटैल और उसके साथी सुमन पटैल, भूषण पटैल तीनों मिलकर महादेव के साथ मारपीट करने लगे।

फिर महादेव पटैल को हाथ मुक्का से मारपीट कर गला को दबा दिये थे, हो हल्ला कि आवाज सुनकर महादेव का भाई आकर बीच बचाव किया और महादेव को इलाज के लिये खरसिया के शासकीय अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टर द्वारा महादेव पटैल को मृत बताया गया।

घटना के संबंध में तीनों आरोपियों पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी खरसिया एवं स्टाफ द्वारा तत्काल मौके पर जाकर आरोपियों की पतासाजी कर अन्यत्र फरार होने से पहले हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। आरोपी गौरी शंकर पटैल पिता राम लाल पटैल 42 साल 2- सुमन पटैल पिता भरत पटैल 32 साल 3- भूषण पटैल पिता सहस राम पटैल तीनो निवासी ग्राम पामगढ थाना खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें