बागबाहरा : दुकान के सामने से मोटर साइकल गायब.
बागबाहरा थाना अंतर्गत NH353 मेन रोड में दुकान के सामने से मोटर साइकल गायब जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अमितेश बंसल ने पुलिस को बताया कि NH353 मेन रोड बागबाहरा में रहता है उसके घर एंव प्रिंटींग का दुकान एक साथ है उसके दुकान के सामने रोज की तरह वह अपनी मो0सा0 बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 P 6462 को लॉक कर खडी किया था और वह अपने घर में चला गया रात्रि में 10/30 बजे घर से बाहर निकला तो देखा कि उसका मो0सा0 बजाज पल्सर वहां पर नही था वह आसपास एंव घर वालों से पूछताछ कर पता तलाश किया जो नही पता चला उसकी उक्त मो0सा0 बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 P 6462 पुरानी इस्तेमाली कीमती 25,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें