महासमुंद : बस ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर.
महासमुंद थाना अंतर्गत नर्सरी के पास बस ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रीतम साहू ने पुलिस को बताया कि वह मुलत: ग्राम मोगरापाली का निवासी है, उसका ससुराल गाँव भोरिंग है। वह अपने ससुराल में विगत 04 वर्षो से अपने ससुराल में पत्नि बच्चो के साथ रहता है किसानी तथा मजदूरी करता है । मुकेश कुमार साहू चाचा ससुर है कि विगत 09 नवम्बर 2021 को उसका चाचा ससुर महासमुंद अपने मोटर सायकल हीरोहोण्डा क्रमांक CG 06 A 9877 गया था । वह घर में था तभी करीबन 09.30 बजे उसके मोबाईल फोन से सूचना मिला था कि उसका चाचा ससुर को महासमुंद जाते समय ग्राम कौंदकेरा और गाड़ाघाट के बीच में नर्सरी के पास वाहन बस सुर्यपुत्र क्रमांक CG 06 C 0434 का चालक का चालक द्वारा महासमुंद से तुमगांव तरफ जा रही थी जो उनके चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके चाचा ससुर के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है सूचना मिलने पर वह घटना स्थल गया पता चला कि उसके चाचा ससुर मुकेश साहू को 108 द्वारा अस्पताल तुमगांव में भर्ती कराये है। तब वह तुमगांव जाकर अपने चाचा ससुर को पूछा तो उक्त बातो को बताया चाचा ससुर मुकेश साहू की चोंट गंभीर होने से रायपुर रिफर करने पर वह उसे रायपुर के वी केयर हास्पीटल में भर्ती कराया है । जहाँ उसका ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.