सांकरा : ठेला में लोगो को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 12 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भोकलुडीह चौक NH 53 रोड किनारे ठेला में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराते मिला. मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किये तो शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर मौके से भाग गये तथा शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम गिरधर कुर्रे उम्र 36 साल निवासी डीपापारा भोकलूडीह का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 06 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 03 नग खाली झिल्ली का पैकेट जिसमें महुआ शराब, 04 नग खाली पानी पाऊच उक्त सामान को जप्त किया गया.
इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अंसुला से रिकोकला के बीच ठेला में एक आदमी अवैध रूप से महुआ शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध मिला. पुलिस वालों को देखकर पीने वाले भाग गये तथा शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम दिनेश केंवट उम्र 28 साल साकिन बया थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार छ0ग0 का होना बताया. उसके कब्जे से 06 नग खाली पानी पाऊच, 04 नग डिस्पोजल गिलास, 04 नग खाली झिल्ली का पैकेट गवाहों के समक्ष उक्त सामान को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।