तुमगांव : ढाबा में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले पर कार्य... - CG Sandesh

तुमगांव : ढाबा में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस 12 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि ओवर ब्रिज भोरिंग रोड कश्यप ढाबा तुमगांव में एक व्यक्ति अपने ढाबा में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ओवर ब्रिज के नीचे कश्यप ढाबा तुमगांव में जाकर मुखबिर के बताये जगह में एक व्यक्ति को पकडे, जो अपने ढाबा में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर जितेन्दु कुमार कश्यप उम्र 39 साल साकिन ओव्हर ब्रिज तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद को शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास को जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें