विधायक चंदन कश्यप ने किया ग्रामीण स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता... - CG Sandesh

विधायक चंदन कश्यप ने किया ग्रामीण स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप जी ने आज बस्तर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम देवड़ा मे ग्रामीण स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता ग्राम पंचायत देवड़ा एवं बड़े अलनार का शुभारंभ किया। इस ग्रामीण स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्देश युवाओ और ग्रामीणों को खेल के प्रति जागरूकता एवं युवाओ को अधिक से अधिक संख्या मे जोड़ना है, विधायक चंदन कश्यप ने बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन मे खेल का बहुत अधिक महत्व है खेल से हमारी शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से हमे फायदा होता है और ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से युवाओ को फायदा मिलेगा युवाओ को एक खेल का मंच मिलेगा। ऐसे प्रतियोगिताओं से युवाओं और स्कूली बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम, मंगल सेठिया, सरपंच ग्राम पंचायत देवड़ा, बड़े अलनार, जनपद पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक - शिक्षिकाएं स्कूली बच्चों सहित सेंकड़ों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें