बागबाहरा : 50 पाउच उडीसा निर्मित महुआ शराब जप्त.
बागबाहरा पुलिस को 13 नवम्बर 2021 को मुखबिर के सूचना पर लोमेश चौहान पिता पिलाबाबु चौहान उम्र 27 साल साकिन रेवा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी 50 पाउच हिरण छाप उडीसा राज्य निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200-200 एमएल भरी हुयी जुमला शराब 10,000 एमएल, 29 पाउच जेब्रा छाप उडीसा राज्य निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200-200 एमएल भरी हुयी जुमला शराब 5800 एमएल कुल जुमला शराब 15800 एमएल कीमती 3950 रूपये एवं बिक्री रकम 470 रूपये कुल जुमला कीमती 4420 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह बागबाहरा पुलिस को मुखबिर के सूचना पर मनोज दास पिता रिखीराम दास उम्र 20 साल साकिन भलेशर थाना बेलटुकरी जिला नुआपाडा उडीसा के कब्जे से दो नग देशी प्लेन पौवा शराब प्रत्येक में 180- 180 ML भरी हुई जमला 360 एमएल कीमती 240 रूपये मुल्य का, 08 नग डिस्पोजल गिलास कीमती 08 रूपये, 10 नग फुटे चना का पैकेट कीमती 50 रूपये , 15 नग पानी पाउच 15 रूपये कुल जुमला 313 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।