महासमुंद : अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने... - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ईमलीभाठा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लड़का के पिता ने पुलिस को बताया कि 12 नवम्बर 2021 को दोपहर 12.10 बजे उसका नाबालिग लड़का उम्र 17 वर्ष 1 माह 12 दिन घर से मोहल्ले में घूमने जा रहा हूं कहकर निकला था जो आज तक वापस घर नही आया उसके द्वारा पास पड़ोस एवं निकटतम रिस्तेदारों यहां पता तलाश किया परंतु उसका नाबालिग लड़का का कोई पता नही चला। उसका लड़का घर से जाते समय मोबाइल को अपने साथ रखा हुआ है जो फोन करने पर स्वीच आफ बता रहा है। उसे आशंका है कि उसके नाबालिग लड़के को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि0 का घटित होना पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें