सरायपाली : घरेलु विवाद को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पहुंचाया चोंट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम गोहेरापाली में घरेलु विवाद को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
डोलामणी सिदार ने पुलिस को बताया कि 13 नवम्बर 2021 के सुबह करीबन 08.00 बजे उसके गांव का श्याम साहू जो आये दिन अपने घर वाद विवाद करता था श्याम साहू की बहन विषया और अन्नु द्वारा दोनो उसको बुलाकर बोले कि उसका भाई श्याम साहू आये दिन अपनी मां के साथ आये दिन वाद विवाद करता रहता है जिसका पूर्व में गांव में मिटिंग हो चुका है फिर भी श्याम साहू द्वारा वाद विवाद करता रहता है नही मान रहा है। जिस कारण मां को अपने मामा घर में रखगे कहकर दोनो बहन एवं उसके मामा द्वारा उसको बोले कि मां को ले जाने में कोई आपत्ति है या नहीं जिस पर उसकी पत्नि सेवा सिदार(सरपंच) द्वारा कोई आपत्ति नहीं है लिखकर दि। इसी बात को लेकर श्याम साहू द्वारा मेरे मां को ले जाने के लिये क्यों लिखकर दिये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.