सरायपाली: ब्लड डोनेट करने गये व्यक्ति की भारती हॉस्पिटल के स... - CG Sandesh

सरायपाली: ब्लड डोनेट करने गये व्यक्ति की भारती हॉस्पिटल के सामने से मोटर सायकल चोरी

थाना सरायपाली अंतर्गत भारती हास्पीटल के सामने से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 नवम्बर 2021 के शाम करीबन 07.00 बजे भारती हास्पिटल के सामर्थ ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने अपनी मोटर सायकल से भारती हास्पीटल आया था कि भारती हास्पीटल के पार्किग में उसका हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को लाक कर वह ब्लड डोनेट करने ब्लड बैंक चला गया उसके बाद ब्लड डोनेट करने बाद वह जहां मोटर सायकल को खडी कर रखा था वहां गया तो उसका हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल नहीं था। आस पास पता तलाश किया जिसका कोई पता नहीं चला। उसका हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सिल्वर ब्लैक कलर बिना नंबर कीमती करीबन 20,000 रू0 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें