सांकरा : महुआ पेड के नीचे शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 13 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोहगांव से कंचनपुर रोड किनारे महुआ पेड के नीचे एक आदमी शराब पीने वालों को सामान मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये साधन उपलब्ध कराने वाला मिला जिसका नाम पूछने पर अपना नाम जन्मजय पिता वृषभ साहू उम्र 40 साल साकिन मोहगांव थाना सांकरा का रहने वाला बताया. उसके पास से 04 नग डिस्पोजल, 05 नग पानी पाऊच, 04 नग खाली झिल्ली का पैकेट जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें