पटेवा : फोन कर होटल में बुलाया और की जमकर पिटाई, हालत गंभीर.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झलप में फोन कर होटल में बुलाया और की जमकर पिटाई हालत गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लक्ष्मण पटेल ने पुलिस को बताया कि 13 सितम्बर 2021 को रात्रि 09/00 बजे उसके बड़े भाई राधेश्याम पटेल को हेमन्त साहु द्वारा फोन कर अपने होटल के पास बुलाया और हेमंत साहू पिता स्व. रामाधीन साहू तथा तेजराम वस्त्रकार पिता घासीराम वस्त्राकर द्वारा उसके बड़े भाई राधेश्याम पटेल के साथ गाली गलौच एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का मुक्की किये जिससे उसका बड़ा भाई के गिरने से उनके सिर, पीठ में चोट आई थी जिसे ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती किये है । घटना की जानकारी ग्रामीण विकास समिती के सदस्यों को दी उन्होने शीतला मंदिर में आपसी बैठक कर हेमन्त साहु को बुलाया जहां पर हेमन्त साहु ने अपनी गलती कबूल कर सबके सामने उसके बड़े भाई से माफी मांगी मार-पीट के वजह से उसके बड़े भाई राधेश्याम के सिर में चोट आई थी जिसकी वजह से वह वर्तमान स्थिति में वह कोमा में चला गया है एवं मेकाहारा रायपुर में भर्ती है, एवं उसकी हालत बहुत ही गंभीर है, आज उसकी इस स्थिति के जिम्मेदार हेमन्त साहु एवं तेजराम वस्त्राकर है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.