पटेवा : तेज रफ़्तार बुलेट वाहन के ठोकर से स्कूटी सवार को लगी ... - CG Sandesh

पटेवा : तेज रफ़्तार बुलेट वाहन के ठोकर से स्कूटी सवार को लगी चोट.

पटेवा थाना अंतर्गत घासीदास काम्पलेक्स के पास तेज रफ़्तार बुलेट वाहन के ठोकर से स्कूटी सवार को लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शुभम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पटेवा में मां तुलसी वेल्डिंग के नाम से दुकान है । 07 नवम्बर 2021 को वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 GS 8401 से झलप मार्केट तरफ गया था और मार्केट से करीब शाम 05/30 बजे अपनी स्कूटी से वापस घर आ रहा था तब हाई स्कूल के पास घासीदास काम्पलेक्स के पास पहुंचा था उसी समय सामनें से समीर पटेल निवासी बस्तीपारा झलप बुलेट को काफी तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसकी स्कूटी को सामनें से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । एक्सीडेन्ट करने से वह स्कूटी सहित रोड में गिर गया, समीर पटेल घटना के बाद अपनी बुलट लेकर वहां से भाग गया । वह बुलट का नम्बर नहीं देख पाया एक्सीडेन्ट करने से उसके हाथ, पैर में चोट लगी थी तथा उसकी स्कूटी का सामनें हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें