तेन्दूकोना : घोंच से 09 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

तेन्दूकोना : घोंच से 09 लीटर महुआ शराब जप्त.

तेन्दूकोना पुलिस को 13 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ है कि देवनारायण कोसरिया ग्राम बईपाली में लोगों को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ एवं मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचने के पूर्व शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे देवनारायण कोसरिया रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक पानी बाटल 01 लीटर वाली में करीब 50 ML महुआ शराब बची हुई कीमती करीब 30/- रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब0एक्ट का अपराध करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह तेन्दुकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति बेलर चौक ग्राम घोंच मे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के प्रयोजन से रखे है मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे जहां घेराबंदी कर दो व्यक्ति को एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे महुआ शराब रखे मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- सुरजीत खड़िया पिता फूलसिंग खड़िया उम्र 31 वर्ष ग्राम सरगतोरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद। 02- दिनेश खड़िया पिता रूपसिंग खड़िया उम्र 26 वर्ष साकिन सरगतोरा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का होना बताये. आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे झिल्ली मे 09 लीटर महुआ शराब हाथ भट्ठी निर्मित कीमती करीब 1800/- रूपये को जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें