खुद को पत्रकार बता होटल में शराब बेचते हो कहकर की वसूली, 4 ग... - CG Sandesh

खुद को पत्रकार बता होटल में शराब बेचते हो कहकर की वसूली, 4 गिरफ्तार, आल्टो कार भी जप्त.

रायगढ़ पुलिस ने जांजगीर जिले के 4  ऐसे लोगो को गिरफ्तार किया है जो खुद को पत्रकार बताकर ग्रामीणों से वसूली कर रहे थे जिनसे 10 हजार रूपये व आल्टो कार की जप्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि  जिले के थानाक्षेत्र के कुछ गांवों में बाहर से आकर लोगों को पुलिस व प्रेस के सदस्य बताकर जबरन रूपये की वसूल करने की सूचना भूपदेवपुर थाना को मिली.  जिसपर थाना प्रभारी ने तत्काल अपने स्टाफ के साथ गांव जाकर तस्दीक किया गया और ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डरा धमकाकर रूपये प्राप्त करना पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन,  मार्गदर्शन पर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा.

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी ग्रे कलर की आल्टो कार नं CG13 AF-3294 में थाना भूपदेवपुर में ग्राम झिटीपाली के जयनारायण डनसेना को अपने होटल में होटल मालिक कौन है कहकर पूछताछ कर होटल में शराब बिक्री करते हो हम लोग पत्रकार एवं पुलिस वाले हैं, कार्यवाही कर जेल भेज देंगे कहकर डराने धमकाने लगे और 15,000 रूपये दो कहकर धमकाने लगे. जब जयनारायण डनसेना उन्हें 5,500 रूपये दिया तो किसी को मत बताना कहकर बिंजकोट,  जबलपुर की ओर चले गये और जबलपुर के महिलाओं को भी डरा धमका कर रकम वसूल करने की जानकारी मिली.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध धारा 384, 34 भादवि पंजीबध्द किया गया है.

आरोपीयान

1. समयलाल राठिया पिता पवित राम राठिया उम्र 35 वर्ष साकिन अकोलजमोरा थाना डभरा

2. विनोद दास महंत पिता श्री चरणदास महंत उम्र 42 वर्ष साकिन चंद्रपुर थाना चंद्रपुर

3. खुशीराम पटेल पिता हिरालाल पटेल उम्र 45 वर्ष साकिन कांशीडीही थाना चंद्रपुर

4. हरिशंकर सिदार पिता बैजू सिंह सिदार उम्र 37 वर्ष साकिन कोमो थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा

को आज दिनांक 14/11/2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें