बसना :  अलग-अलग मामलों में तीन की मौत - CG Sandesh

बसना : अलग-अलग मामलों में तीन की मौत

बसना थाना अंतर्गत अलग-अलग मामलों में तीन मौत होने पर मर्ग कायम किया है.

सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत.

04 अक्टूबर 21 के खेदू राम विश्वकर्मा पिता चेतन उम्र 65 साल निवासी कुरचुंण्डी बसना   को सांप ने काट लिया था, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान खेदू राम विश्वकर्मा की मौत हो गई.

रोड एक्सीडेंण्ट से मौत.

14 नवंबर 21 को शाम करीब 6 बजे मेन रोड ग्राम बरडीह में रेशम सोना पिता नारदो सोना उम्र 48 साल की रोड एक्सीडेंण्ट होने से मौके पर मौत हो गई मामले में मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया गया है.

अज्ञात कारण से जहर सेवन का सेवन

14 नवंबर 21 के रात करीब 8 बजे सावित्रीपुर कटेल में मृतक मोती सागर पिता चमरू सागर उम्र 17 साल ने कर लिया, जिसकी शासकीय अस्पताल बसना में ईलाज के दौरान मौत हो गया. जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें