चखना दुकान में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर का... - CG Sandesh

चखना दुकान में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को 14 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि यशवंत सोनवानी अपने चखना दुकान वार्ड नं0 11 बाजार पारा बागबाहरा में आम लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन शराब, डिस्पोजल, पानी, चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है पुलिस की टीम मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया शराब पीने वाले पुलिस को रूकते देख भाग गये आरोपी यशवंत सोनवानी भागने की ईरादा से सामान समेटने के फेर में पकडा गया। आरोपी का नाम पता पुछने पर अपना नाम यशवंत सोनवानी पिता विष्णु सोनवानी उम्र 32 साल साकिन फुलवारी पारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से दो शील पैक पौवा देशी प्लेन मदिरा 180-180 ML भरी हुई जुमला 360 ML कीमती 160 रूपये, चार नग डिस्पोजल गिलास एवं चार नग पोपट मिक्चर पैकेट को जप्त कर सीलबंद किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें