बागबाहरा : आरके स्टूडियो के सामने से मोटर साइकल चोरी.
थाना बागबाहरा अंतर्गत आरके स्टूडियो के सामने से मोटर साइकल चोरी मामला दर्ज किया गया है.
लक्ष्मण साहू ने पुलिस को बताया कि वह मोटर सायकल पैशन प्रो क्र. CG 06 GF 2009 काला रंग की को 11 नवम्बर 2020 को रमाकांत सोनी पिता स्व परस राम सोनी साकिन पतेरापाली थाना बागबाहरा से 35000 रूपये में खरीदा था नाम ट्रांसफर नही हूआ है। उक्त मो0सा0 रमाकांत के नाम पर रजिस्ट्रेशन है। 12 नवम्बर 2021 को वह मो0सा0 क्र. CG 06 GF 2009 से आरके स्टूडियो भानपुर जशगीत रिकार्डिंग के लिए 12.00 बजे आया था मो0सा0 को आरके स्टूडियो के सामने खड़ा किया था शाम के 06.00 बजे रिकार्डिंग कर वापस स्टूडियो से निकला तब देखा जहां पर मो0सा0 को खड़ा किया था वहां पर नही था आसपास में जाकर पता तलाश किया नही मिला उसके मोटर सायकल कीमती 30000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.