सरायपाली : घर के पास लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 14 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम माधोपाली का प्रेमलाल सिदार अपने घर के पास लोगो को शराब पीने की अवैध साधन शराब,पानी पाउच,गिलास,चखना उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम माधोपाली रवाना हुआ मुखबीर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी प्रेमलाल सिदार के घर के पास लोगो को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहों के सामने रंगे हाथो पकडा गया आरोपी के कब्जे से 1 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की सील पैक मदिरा 180 एमएल भरी हुयी, एक सील टुटी पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की करीबन 100 एमएल भरी हुयी कीमती 220 रू., 5 नग डिस्पोजल गिलास, 5 नग पानी पाउच, 5 नग चना पैकेट की 5 रू0 वाला कीमती करीबन 25 रू0 जुमला कीमती 250 रू0 जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।