सरायपाली : तेज रफ़्तार ट्रेक्टर के जोरदार टक्कर से बाइक सवार ... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ़्तार ट्रेक्टर के जोरदार टक्कर से बाइक सवार को लगी गंभीर चोंट.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम जोगनीपाली में तेज रफ़्तार ट्रेक्टर के जोरदार टक्कर बाइक सवार को लगी गंभीर चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रेमलाल ओगरे ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सरायपाली में सहायक के पद पर पदस्थ है. 29 अक्टूबर 2021 को वह पदमपुर रोड छिबर्रा स्थित अपने आफिस से शाम करीबन 6 बजे पतेरापाली अपने किराये के मकान में जा रहा था कि ग्राम जोगनीपाली बलोदिया स्वराज ट्रेक्टर शोरूम के पहले पदमपुर रोड सरायपाली के पास पहुचा था कि न्यू हालैंड ट्रेक्टर के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके हीरो पैशनप्रो मोटर सायकल क्र. CG06P3188 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से उसके दाहिने हांथ के कलाई के पास, बायां पैर में, दायां आंख तथा नाक में गंभीर चोट लगा है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है । एक्सीडेंट के बाद ईलाज हेतु उसे भारती अस्पताल ले गये थे जहां से रायपुर रीफर करने पर श्री नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर में भर्ती होकर ईलाज कराया है । पता किया तो उक्त ट्रेक्टर शौकीलाल पटेल होना पता चला है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें