खल्लारी : खेत में गाय घुस गया हैं कहकर डंडे से पिटाई कर जान ... - CG Sandesh

खल्लारी : खेत में गाय घुस गया हैं कहकर डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी खेत में गाय घुस गया हैं कहकर डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देवकुमार कठोलिया ने पुलिस को बताया कि 14 नवम्बर 2021 के करीबन 09.00 बजे वह अपने लडके छबी लाल कठोलिया के साथ अपने गाय को घर में बांधने के लिए छेक कर घर लाकर बांध रहे थे बांधते समय कोठा से गाय भाग गया । भाग कर उसके गांव गोवर्धन टोण्डेकर के खेत तरफ भाग कर मेड-मेड जा रहा था। गाय के पीछे-पीछे उसका बेटा छबीलाल जा रहा था और वह दुसरे तरफ रोड से गाय को छेकने के लिए जा रहा था तो गोवर्धन अपने घर खेत के पास मेन रोड में उसके खेत में तुम्हारा गाय घुस गया है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुए लाठी से मारपीट किया उसे देखकर गोवर्धन के पिता जी उमाशंकर व उसका भाई छन्नु, सोमनाथ टोण्डेकर भी साथ में मारपीट करने के लिए डण्डा लेकर आये थे और उन लोग भी जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट करने से उसके सिर, कंधा, व पैर में चोट लगा है। मारपीट करते हुए उसके गांव के हेमलाल कठोलिया, कुबेर कठोलिया देखे व सुने है व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें