सिंघोड़ा : कोठार में बने कमरे से धान की चोरी. - CG Sandesh

सिंघोड़ा : कोठार में बने कमरे से धान की चोरी.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में कोठार में बने कमरे से धान की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कैलाश प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसका 12 एकड जमीन ग्राम पंडरीपानी में है। जिसमें धान फसल लगाया था। फसल पक जाने से उसके द्वारा वैष्णवी, जमुना, सिल्की धान की फसल की कटाई एवं मिजाई कर अपने कोठार के कमरे में 90 पैकेट धान रखा था और बाहर से ताला लगा दिया था। 11 नवम्बर 2021 को रात्रि करीबन 09:00 से 10:00 बजे गांव का राजकुमार बरिहा पिता मदन बरिहा द्वारा 02 कट्टा वैष्णवी धान कीमती 800 रूपये को चोरी कर कोठार के बाहर टिकरा में रखा जिसे गांव का मिनिकेतन साहू रात में देखा एवं सुबह उसे एवं गांव वालों को बताया कि गांव का राजकुमार बरिहा तुम्हारे कोठार से 02 पैकेट धान को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें